फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Learn Judo Karate girls with education

बालिकाएं शिक्षा के साथ जूडो कराटे सीखे

Tue, 10 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 10 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Learn Judo Karate girls with education
कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दी जाने वाली प्री-स्कूल शिक्षा के लिए मंगलवार को गांधी भवन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों को प्रतिदिन पढ़ाने के लिए पहल पुस्तिका के संबंध में  मुख्य सेविकाओं को मास्टर ट्रेनर बनाकर कार्यकत्रियों को अवगत कराने के लिए कहा गया।   

विज्ञापन


कार्यशाला की शुरुआत करते हुए आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय ने महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा करते हुए बालिकाओं की शिक्षा के साथ जूडो, कराटे सिखाकर आत्म सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकत्रियों को समिति का वालेंटियर बनाने की बात कही और क्षेत्र में महिला उत्पीड़न की घटना की सूचना उन्हें या जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर पर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने फीडिंग के लिए मुख्य सेविकाओं को मास्टर ट्रेनर बनाया और कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्री-स्कूल शिक्षा के लिए पहल पुस्तिका के बारे में कार्यकत्रियों को जानकारी देने लिए कहा। कार्यशाला में अपर सांख्यिकी अधिकारी आदित्य त्रिवेदी, सीडीपीओ बिलग्राम बहारआरा जैदी समेत अन्य सीडीपीओ व सुपरवाइजर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीओ ने भी दिए पहल के लिए सुझाव
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा दिए जाने के लिए पहली बार विभिन्न तथ्यों का संकलन कर पुस्तक तैयार की गई। बच्चों की प्री-स्कूल शिक्षा के लिए पहल पुस्तिका के संकलन में प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के साथ कमेटी में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार को भी शामिल किया गया और बच्चों की बौद्धिक क्षमता के संवर्धन को पुस्तिका में अपने सुझाव भी दिए। जिसमें हमारा समाज, पशु-पक्षी और पेड़ पौधों समेत बच्चों के मानसिक वृद्धि के लिए तमाम तथ्यों को संकलित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed