{"_id":"64fb5cbe2d00186acc0c7609","slug":"last-chance-to-give-evidence-to-the-suspended-head-of-swayzepur-and-pipri-nevada-notice-issued-hardoi-news-c-213-1-hra1001-3322-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सवायजपुर व पिपरी नेवादा के निलंबित प्रधान को साक्ष्य देने का आखिरी मौका, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सवायजपुर व पिपरी नेवादा के निलंबित प्रधान को साक्ष्य देने का आखिरी मौका, नोटिस जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांव में विकास, निर्माण व भुगतान में गड़बड़ी पर भरखनी के सवायजपुर और हरियावां के पिपरी नेवादा के निलंबित चल रहे प्रधान को साक्ष्य प्रस्तुत करने का आखिरी मौका दिया गया है। डीएम ने दोनों को नोटिस जारी साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। चेतावनी दी है कि साक्ष्य सहित व संतोषजनक जवाब न होने पर प्रधान पद से हटाया जाने के साथ ही वसूली भी कराई जाएगी।
डीएम एमपी सिंह ने हरियावां के पिपरी नेवादा के निलंबित चल रहे प्रधान वहीद को जारी अंतिम नोटिस जारी की है। कहा है कि समिति ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि राज्य वित्त व 15वां वित्त आयोग की मद से हैंडपंप मरम्मत पर 1,89,000, ह्यूम पाईप की खरीद पर 1,15,776, हैंडपंप रिबोर पर 1,08,000 रुपये का भुगतान प्रधान रहते हुए वहीद व पंचायत सचिव राजीव कुमार ने अनियमित ढंग से किया है। 5,83,409 रुपये के अनियमित भुगतान के संबंध में 15 जून को प्राप्त कराई गई नोटिस का जवाब भी अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।
बताया कि विकास खंड भरखनी के सवायजपुर के प्रधान विजय बाबू वाजपेयी को भी अंतिम नोटिस जारी किया गया है। यहां पर जांच समिति ने मनरेगा, राज्य वित्त व केंद्रीय वित्त आयोग की मद की राशि के भुगतान में अनियमितता की रिपोर्ट दी है। कई हैंडपंपों को रिबोर कराए बिना ही 70,759 रुपये का भुगतान निकाले जाने की भी पुष्टि हुई। प्रधान रहते हुए विजय बाबू वाजपेयी व पंचायत सचिव आदर्श कुमार ने इन भुगतानों को किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
नरायनपुर की प्रधान से जवाब-तलब
डीएम एमपी सिंह ने विकास खंड संडीला की नरायनपुर की प्रधान को सामुदायिक शौचालय की केयर-टेकर के चयन व भुगतान में मनमानी की पुष्टि पर कारण बताओ नोटिस जारी की है। स्वत: रोजगार उपायुक्त की ओर से की गई जांच में प्रधान व पंचायत सचिव की ओर से चयनित केयर-टेकर के स्थान पर दूसरे समूह के खाता में किया गया है। पंचायतीराज अधिनियम के तहत संडीला की नरायनपुर की प्रधान समीरजहां को जारी नोटिस में कहा है कि 15 दिन में साक्ष्य सहित जवाब न आने पर वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए जाएंगे।