{"_id":"64934bff9b6772e5e40ccf74","slug":"kcc-made-of-durga-who-died-52-years-ago-money-was-also-withdrawn-hardoi-news-c-12-1-297487-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 52 साल पहले मरे दुर्गा का बना केसीसी, रुपये भी निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 52 साल पहले मरे दुर्गा का बना केसीसी, रुपये भी निकाले
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। जालसाजों ने 52 साल पहले जान गंवा चुके शख्स के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लिया। न सिर्फ कार्ड बनवाया बल्कि इससे एक लाख चालीस हजार रुपये भी निकाल लिए। मामला जानकारी में आने पर बैंक प्रबंधक ने मंगलवार रात तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ हरियावां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के संथरी निवासी दुर्गाप्रसाद किसान थे। गांव में उनके पास आठ बीघा भूमि थी। लगभग 52 वर्ष पहले दुर्गा प्रसाद की मौत हो चुकी है। दुर्गा प्रसाद की भूमि को लेकर गांव के ही अतुल सिंह ने फर्जी अभिलेख भाइयों की मदद से तैयार किए। इन अभिलेखों के आधार पर 13 जून 2023 को इंडियन बैंक की पीला महुआ शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लिया। गवाही में उसने अपने दो सगे भाइयों अभय प्रताप और अजय प्रताप का उल्लेख किया। क्रेडिट कार्ड बनने के बाद अतुल सिंह ने एक लाख चालीस हजार रुपये भी निकाल लिए।
इसी बीच बैंक प्रबंधक अभिनव राज को गोपनीय शिकायत मिली कि दुर्गा प्रसाद के नाम से बने क्रेडिट कार्ड में फर्जीवाड़ा हुआ है। दुर्गा प्रसाद की मौत पांच दशक पहले हो चुकी है। प्रबंधक ने इसकी जांच की, तो शिकायत सही मिली। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने हरियावां थाने में अतुल सिंह, अजय सिंह, अभय सिंह और शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी मेवाराम के खिलाफ फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।