{"_id":"5b7b022642c792463c04fc23","slug":"karant-lagane-se-shikshaamitr-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से शिक्षामित्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से शिक्षामित्र की मौत
hardoi
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बढै़यनपुरवा में शिक्षामित्र की करंट लगने से मौत हो गई।
बढ़ैयनपुरवा निवासी आदर्श द्विवेदी (30) पुत्र रामप्रताप ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महदाइन में शिक्षामित्र था। सोमवार सुबह वह नहा रहा था। नहाने के बाद उसने पानी की मोटर का स्विच बंद किया तो उसे करंट लग गया। वह वहीं झुलसकर गिर गया। परिजनों ने उसे देखकर शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों की मदद से परिजन उसे सीएचसी हरपालपुर ले गए, लेकिन चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी का परिजनों में हुआ विवाद
देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक की पत्नी शबनम का ससुर रामप्रताप और परिजनों से विवाद हो गया। शबनम ने इन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। घटना के समय शबनम मायके में थी। ससुराल वालों ने उसे आदर्श की तबियत बिगड़ने की सूचना दी थी। शबनम आदर्श की दूसरी पत्नी है। उसके एक वर्ष की पुत्री दिव्यांशी है। पहली पत्नी से भी एक पुत्री है। पहली पत्नी विवाद के बाद मायके चली गई थी और पुत्री को भी साथ ले गई। विवाद की सूचना पर कोतवाल दीपक रघुवंशी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उसे शांत कराया।
शिक्षकों ने जताया शोक
हरपालपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ब्लाक इकाई हरपालपुर की बैठक में शिक्षामित्र आदर्श द्विवेदी की मौत पर शोक जताया गया। पदाधिकारियों व सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव यादव, ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, संतोष यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, राजेश कुमार, गया सिंह, जगतनरायन, मन्नूलाल, भैया लाल, अमित मिश्रा, सचिन तिवारी, श्रषिपाल व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।