{"_id":"591367aa4f1c1baa7c85360b","slug":"kannauj-hardoi-sitapur-route-to-be-connected-to-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा कन्नौज-हरदोई-सीतापुर मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा कन्नौज-हरदोई-सीतापुर मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 11 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक को संबोधित करती जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। राष्ट्रीय राजमार्ग से कन्नौज-हरदोई-सीतापुर मार्ग को भी जोड़ा जाएगा। जो बिलग्राम व प्रतापनगर चौराहे से होकर गुजरेगा। इसके अलावा बिलग्राम व हरदोई में एक बाईपास का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को विकास भवन सभागार में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के लखनऊ से आए हुए परियोजना निदेशक शिव शंकर ने मौजूद सांसद, विधायकों व जिलाधिकारी को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस मार्ग की कुल लंबाई 123.912 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन
जिसमें हरदोई में लंबाई 87.280 किमी है। कन्नौज में मार्ग की लंबाई 4.90 किमी व सीतापुर जनपद में मार्ग की लंबाई 31.732 किमी होगी। यह मार्ग कन्नौज से बिलग्राम-हरदोई-प्रताप नगर- मिश्रिख से सीतापुर तक बनाया जाएगा। मार्ग 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गोमती नदी पर बने पुल को पुनर्निर्मित कर 16 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। 18 छोटे पुलों को भी पुनर्निर्मित किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक के दृष्टिगत बिलग्राम व हरदोई में बाईपास भी बनाए जाएंगे। बैठक में सांसद अंशुल वर्मा ने प्रताप नगर चौराहे के पास भी बाईपास बनाए जाने की आवश्कता के बारे में बताया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि कार्य आरम्भ होने के उपरांत तेजी से कार्य कराया जाए और मार्ग पर पर्याप्त संख्या में अंडर पास मानक के अनुरूप बनाए जाए। परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि पीडब्लूडी के साथ संयुक्त टीम से सत्यापन कर प्रताप नगर चौराहे पर बाईपास के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
बैठक में विधायक श्याम प्रकाश , विधायक प्रभाष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम, अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।