फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jarjar sadaken na banava saka to de doonga vidhaayakee se tyaagapatr

जर्जर सड़कें न बनवा सका तो दे दूंगा विधायकी से त्यागपत्र

Thu, 03 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
jarjar sadaken na banava saka to de doonga vidhaayakee se tyaagapatr
विधायक श्याम प्रकाश की फेसबुक पोस्ट। - फोटो : HARDOI
हरदोई। गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश गुरुवार को अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट लिखकर फिर चर्चा में आ गए। इस बार उन्होंने अपने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों की दुर्दशा का हवाला देते हुए लिखा कि अगर पिहानी और गोपामऊ के आसपास के प्रमुख मार्गों का निर्माण अपनी ही सरकार में न करा सका तो विधायक से त्याग पत्र दे दूंगा। हालांकि इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद ही यह भी पोस्ट किया कि जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उनकी पोस्ट और जनता के दर्द का संज्ञान गंभीरता से लिया है और मार्गों के निर्माण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश अपनी बेबाकी के लिए अलग पहचान रखते हैं। वह व्यवस्था पर सवाल उठाने से नहीं चूकते। इस बार उन्होंने अपने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों की दशा पर फेसबुक पर पोस्ट की। उन्होंने खुद को जनता के साथ बताते हुए एक गाने की दो पंक्तियाें के साथ ही लिखा कि अगर अपनी सरकार में पिहानी और गोपामऊ के चारों तरफ की जर्जर सड़कें न बनवा सका तो अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी समझते हुए विधायक पद से त्यागपत्र दे दूंगा। वहीं विधायक का दावा है कि उनकी पोस्ट का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उनसे बातचीत की और मार्ग निर्माण के लिए आश्वस्त किया। इसकी जानकारी भी उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर दी।
विज्ञापन

यूं ही नहीं छलका विधायक के सब्र का पैमाना
पिहानी से जहानी खेड़ा जाने वाले चपरतला मार्ग, पिहानी - गोपामऊ मार्ग, पिहानी शाहाबाद मार्ग और पिहानी - जंगबहादुरगंज मार्ग की दशा लंबे अरसे से बेहद खराब है। बावजूद इसके इन मार्गों की ढंग से मरम्मत भी नहीं हो पा रही। आए दिन क्षेत्रीय लोग विधायक से इस समस्या को लेकर संपर्क करते हैं। यही कारण रहा कि विधायक के सब्र का पैमाना छलक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed