{"_id":"64d684339eaabb4431090f44","slug":"iti-trained-kept-waiting-company-personnel-did-not-reach-hardoi-news-c-213-1-hra1002-2011-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इंतजार करते रहे आईटीआई प्रशिक्षित, नहीं पहुंचे कंपनी कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इंतजार करते रहे आईटीआई प्रशिक्षित, नहीं पहुंचे कंपनी कर्मी
विज्ञापन
हरदोई। अप्रेंटिस के लिए आईटीआई पहुंचे प्रशिक्षितों को पूरे दिन गर्मी में इंतजार के बाद बैरंग लौटना पड़ा। कंपनी के कर्मचारियों के न आने के कारण साक्षात्कार नहीं हो सका। इससे पूरे दिन प्रशिक्षित परेशान रहे।
आईटीआई में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिकल और इलेक्ट्रानिक का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षितों को शुक्रवार को संडीला में संचालित एक पेंट कंपनी में अप्रेंटिस के लिए बुलाया गया था। इस पर 65 आईटीआई प्रशिक्षित साक्षात्कार में शामिल होने पहुंचे थे। आईटीआई के अनुदेशक धीरज कुमार ने सभी प्रशिक्षितों की उपस्थित दर्ज की और उनको कंपनी के विषय में बताया। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों का इंतजार करने के लिए कहा।
कंपनी के कर्मचारियों को ही अप्रेंटिस के लिए चयन करना था। मगर पूरे समय कंपनी का कोई भी कर्मचारी आईटीआई साक्षात्कार लेने नहीं पहुंचा। अनुदेशक प्रशिक्षितों को जल्द आने की बात कहकर रोेके रहे। अंत में सभी को जाने के लिए कहा गया। इससे प्रशिक्षित निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
अनुदेशक धीरज कुमार ने बताया कि कंपनी के एचआर से वार्ता हुई थी, उनके कहने पर 20 आवेदकों का चयन कर साक्षात्कार के लिए शनिवार को कंपनी में भेजा जाएगा। वह चयन का आधार नहीं बता सके। बर्जर पेंट के एचआर प्रणव बुट्टे ने बताया कि जिस कर्मचारी को जाना था। वह किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच सका। इसलिए अनुदेशक से प्रशिक्षिताें का चयन कर साक्षात्कार के लिए भेजा गया है। प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनको साक्षात्कार के विषय में कोई जानकारी नहीं है।