फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Intermediate student committed suicide by hanging

Hardoi News: इंटरमीडिएट के छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 06 Feb 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Intermediate student committed suicide by hanging
बेहटा गोकुल। हरदोई शहर के मोहल्ला आजाद नगर में इंटरमीडिएट के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव गांव ले गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस गांव पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहेलिया निवासी अंकुल चौहान उर्फ भोले (17) एक प्राइवेट कॉलेज में इंटर का छात्र था। वह हरदोई शहर के मोहल्ला आजाद नगर में चचेरे बाबा सुखराम सिंह के मकान में तीन अन्य पारिवारिक किशोरों के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। हरदोई में वह कोचिंग भी करता था। बुधवार की दोपहर वह 12 बजे कोचिंग करने के बाद कमरे में पहुंच गया था। उसके साथ रहने वाले छात्र कोचिंग चले गए थे। दिन में लगभग तीन बजे साथ में रहने वाला पंकज कोचिंग से वापस कमरे पर पहुंचा तो अंकुल का शव मफलर के फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

कुछ ही देर में परिजन भी आ गए। परिजन शव लेकर गांव चले गए। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ शिल्पा कुमारी ने भी गांव पहुंचकर परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि घटना की वजह को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed