फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   India is in a position to broker agreements between two nations; its stature has risen under Modi's leadership: Naresh Agrawal.

भारत दो देशों में समझौता कराने की स्थिति में, मोदी के नेतृत्व में बढ़ा कद : नरेश अग्रवाल

Sun, 05 Jul 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
India is in a position to broker agreements between two nations; its stature has risen under Modi's leadership: Naresh Agrawal.
फोटो-14-नरेश अग्रवाल। स्रोत सोशल मी​​​​डिया
हरदोई। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में कद बढ़ा है। भारत अब दो देशों में समझौता कराने की स्थिति में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रोड शो को सपा मुखिया अखिलेश यादव की तरफ से फ्लॉप शो कहे जाने के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव एक रोड शो कर लें। हैसियत पता चल जाएगी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मसभा के सवाल पर कहा कि उनका काम आमजन की कठिनाइयों को दूर करने का है। वह हम लोगों के मान्य हैं। राजनीति पर बोलने से वह धर्म गुरु नहीं, राजनीतिक गुरु कहा जाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं की तरफ से लगाए जाने वाले आरोपों पर कहा कि वह आरोप के साथ उसका समाधान भी बताएं। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर कहा कि एसआईटी जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसे सरकार बख्शेगी नहीं।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हरदोई की जनता स्वागत करती है और बधाई देती है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है, विश्वास जताया कि तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। जनता ने समझ लिया है कि विपक्ष हमारी लड़ाई नहीं लड़ सकता। हरदोई में आठों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे। जिले के विकास के संबंध में कहा कि नगरीय निकायों को 15 करोड़ से अधिक रुपये मिले हैं। इससे पार्क और नाली आदि के काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सदर विधानसभा सीट पर सपा ने प्रत्याशी तय कर दिया है, बसपा भी प्रत्याशी तय कर दे तो चुनाव दिखने लगेगा। पुत्र आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की तरफ से कराए जा रहे विकास के संबंध में कहा कि नितिन ने अपना दायित्व निभाया है। भाजपा के लोगों से कहा कि विरोध और समर्थन खुलकर करें। अब तक के राजनीतिक सफर में विरोध ही देखते आए हैं। जनता सब जानती है, परिवार का साथ दिया है। विरोधी नाकामी पर खुलकर बोले जिससे उनका जवाब मिल सके। जिले में कानून व्यवस्था को उन्होंने हमेशा बनाने का काम किया है, कानून व्यवस्था तोड़ने वालों को कभी आश्रय नहीं दिया। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed