फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the case of the young man killed at the police station and Dewan suspended Thanadhyksh

थाने में युवक की मौत मामले में थानाध्यक्ष व दीवान निलंबित

Tue, 21 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 21 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
In the case of the young man killed at the police station and Dewan suspended Thanadhyksh
माधौगंज में मृतक राजेश की बहन व अन्य परिजन। - फोटो : amarujala

माधौगंज (हरदोई)।  थाने में हुई युवक की मौत के मामले में मुंशी सहित चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष व दीवान को भी सस्पेंड कर दिया। उधर कस्बे में दूसरे दिन भी कई थानों की फोर्स तैनात रही। 

विज्ञापन


सहिजना निवासी राजेश(40) अपने बहनोई के पास चदौली ग्राम में रहता था। 19 फरवरी को उसके बहनोई व उनके सगे भाई उमाशंकर के साथ मामूली विवाद में मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन


इस पर राजेश अपनी बहन के साथ थाने गया। आरोप है कि दीवान रामसेवक वर्मा ने राजेश को यह कहते हुए बैठा लिया की तुम पर दूसरे के पक्ष के साथ मारपीट का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में परिजनों को पुलिस ने राजेश की मौत की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर राजेश को मार डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश व एएसपी बीसी दुबे मौके पर पहुंचे थे और दीवान सहित दूसरे पक्ष के चारों व्यक्तियों पर हत्या का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को दीवान रामसेवक वर्मा व थानाध्यक्ष रामनरेश यादव को भी सस्पेंड कर दिया। थानाध्यक्ष का चार्ज जटाशंकर को दिया गया है। 

राजेश का सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार को पुलिस बचाव की मुद्रा में नजर आई। मंगलवार के दिन राजेश का अंतिम संस्कार किया गया। माधौगंज चौराहे पर कई थानों की फोर्स मुस्तैद रही। पुलिस सशंकित थी कि कहीं राजेश के परिजन रोड जाम या इसी प्रकार का कोई प्रदर्शन न शुरू कर दें।  


राजेश की मौत के बाद व दीवान रामसेवक वर्मा पर मुकदमा दर्ज होने व उसके ठीक बाद  दीवान व थानाध्यक्ष के सस्पेंड होने से विभाग में खलबली मच गई है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई की जनता में प्रशंसा हो रही है। एएसपी बीसी दुबे  ने बताया कि पोस्टमार्टम में फेफड़ों का असाध्य रोग और कार्डियो पल्मोनरी फेल्योर निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed