{"_id":"6540073344b764ed220c9a99","slug":"importance-of-documentary-film-bhagirathi-forest-received-award-athroli-news-c-108-1-atl1001-609-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डाक्यूमेंट्री फिल्म भागीरथी वन की महत्ता को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डाक्यूमेंट्री फिल्म भागीरथी वन की महत्ता को मिला पुरस्कार
विज्ञापन
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक केंद्र व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन विश्व संवाद केंद्र बृज प्रांत के द्वारा आयोजित दो दिवसीय बृज फिल्म फेस्टिवल यादगार रहा। अंतिम दिन चयनित की गई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में विभाजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में छर्रा निवासी ज्ञानेश शर्मा द्वारा बनाई गई फिल्म भागीरथी वन की महत्ता को भी प्रदर्शित किया गया। इसमें गंगा किनारे लगाए गए वनों को विस्तारित रूप से फिल्माया गया है। प्रभागीय निदेशक दिवाकर वशिष्ठ ने बृहद स्तर पर यह कार्य किया। पेड़ों से होने वाले लाभ व उनकी कैसे रक्षा करें। यह इस फिल्म में दिखाया गया है।
पुरस्कार के लिए चयनित फिल्में रोजगार सर्जन, पर्यावरण, बाल चित्र, पौराणिक स्थान व संस्कृति विषयों पर आधारित रहीं। मुख्य अतिथि यूपी की वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने चयनित फिल्म भागीरथी वन की महत्ता बनाने वाले ज्ञानेश शर्मा को प्रशस्ति पत्र, शील्ड व चेक देकर सम्मानित किया। बृज फिल्म फेस्टिवल में भारतीय चित्र साधना के सचिव अतुल गंगवार, क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम व कार्यक्रम अध्यक्ष अपर महाधिवक्ता रविंद्र रायजादा, प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार, गोविंद राघव, यशवंत, गुलशन आदि उपस्थित रहे। संवाद