फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If there is no signal on the mobile then complain on CM helpline

Hardoi News: मोबाइल पर सिग्नल नहीं आया तो सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत

Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
If there is no signal on the mobile then complain on CM helpline
- सेटिग में थी गड़बड़, सर्विलांस सेल ने सही कराकर दिया
विज्ञापन

- 29 नवंबर को खोया फोन चार जनवरी को मिला था वापस
आनंद मिश्रा
हरदोेई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी शख्स का खोया हुआ मोबाइल पुलिस ने खोजकर उसे सौंप दिया। घर जाने पर मोबाइल में सिग्नल नहीं आया तो शख्स ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कॉल कर दी।
मामला मुख्यमंत्री कार्यालय और यूपी 112 से होते हुआ पुलिस तक पहुंचा। दो दिन की कोशिश के बाद बृहस्पतिवार को मोबाइल में सिग्नल आ जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और इवेंट को बंद (क्लोज) कर दिया।
विज्ञापन

अख्तियारपुर निवासी रामसच्चे खेती-किसानी करता है। उसके पास एंड्रायड मोबाइल फोन है। 29 नवंबर को मोबाइल फोन खो जाने पर उसने तीन दिसंबर को एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र सर्विलांस सेल को भेज दिया गया। सर्विलांस सेल ने फोन खोज लिया और चार जनवरी को 87 अन्य लोगों के साथ रामसच्चे को भी उसका मोबाइल फोन सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसच्चे ने घर में फोन चार्ज करने के बाद इस्तेमाल का प्रयास किया तो इसमें सिग्नल ही नहीं आया। रामसच्चे ने सात जनवरी को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर दी। बताया कि मोबाइल खोया था। पुलिस ने ढूंढकर दिया है, लेकिन इसमें सिग्नल नहीं आ रहे।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से यह इवेंट जनरेट हो गया और यूपी 112 को भी सूचना दी गई। इसकी जानकारी बिलग्राम कोतवाली पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने रामसच्च्चे से संपर्क किया। उसका मोबाइल सर्विलांस सेल भेज दिया। सर्विलांस सेल ने मोबाइल की जांच की और पता चला कि सेटिंग में कुछ दिक्कत है। इसके बाद एक सर्विस सेंटर से संपर्क कर उसका फोन सही कराया गया। बृहस्पतिवार को उससे फोन कर जानकारी ली गई, तो सिग्नल आने का फीडबैक मिला। इस सबके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed