{"_id":"579a4fc44f1c1bc06121f191","slug":"if-a-bank-s-other-sirens-bad-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बैंक का कैमरा तो दूसरे का सायरन खराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बैंक का कैमरा तो दूसरे का सायरन खराब
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एसपी उमेश कुमार सिंह ने गुरुवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा का निरीक्षण किया। उन्हें बैंक का सायरन खराब मिला। सायरन को सही कराने व सीसीटीवी कैमरों की नियमित तौर से जांच की बात कही। शाखा प्रबंधक से बैंक की सुरक्षा को लेकर जानकारियां ली। जिसमें
विज्ञापन
बैंक परिसर के बाहर आडे़ तिरछे खडे़ दो पहिया व चार पहिया वाहनों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने बैंक के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया कि आने वाले ग्राहकों को अपने वाहन सही तरीके से खड़े करने को कहें। इसके बाद एसपी ने सिनेमा चौराहा के निकट एचडीएफसी बैंक की सुरक्षा जांची। यहां पर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे। उन्होंने प्रबंधक को कैमरे सही कराने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैंक के अंदर अथवा बाहर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे व शहर कोतवाल विनय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन