फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hurt by slapping, young man commits suicide by hanging himself

Hardoi News: थप्पड़ मारने से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 30 Aug 2024 04:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Hurt by slapping, young man commits suicide by hanging himself
हरियावां। हरियावां थानाक्षेत्र के मोहनपुरवा गांव में सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारे जाने से आहत होकर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी से परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहनपुरवा गांव में अजय कुमार (18) बुधवार की शाम गांव के बाहर रखे ट्रांसफार्मर से बिजली का तार जोड़ने जा रहा था। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उससे अपना तार पहले जोड़ने के लिए कहा। अजय ने इन्कार कर दिया तो युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों की मौजूदगी में थप्पड़े मारे जाने से आहत अजय घर चला गया। देर शाम गांव के बाहर बने घेर (हाता) में सोने गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे बुलाने गए। उसका शव चादर के फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक के पिता आनंद ने बताया कि गांव के एक युवक ने अजय के थप्पड़ मार दिया था। इसी से आहत होकर उसने खुदकुशी की है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थप्पड़े मारे जाने की बात संज्ञान में नहीं है। इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed