फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Humidity made life miserable all day, dusty wind blew in the afternoon

Hardoi News: पूरे दिन उमस ने किया बेहाल, दोपहर में चली धूल भरी हवा

Fri, 30 May 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Humidity made life miserable all day, dusty wind blew in the afternoon
नुमाइश चौराहा पर धूल भरी आंधी में जाते वाहन।
हरदोई। सुबह से ही आसमान में हल्की बदरी छाई रही। धूप भले ही चटख नहीं निकली, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर को धूल भरी हवा चली, लेकिन न तो आंधी आई और न ही मौसम में खास परिवर्तन हुआ।
विज्ञापन

गर्मी के तेवर लगातार कड़े होते जा रहे हैं। आसमान में हल्के बादल छाए रहे और उसमें से आ रही धूप ने लोगों को खासा परेशान किया। धूप भले ही चटख न हो, लेकिन बादलों के कारण उमस ने लोगों को पसीना बहाने पर मजबूर कर दिया। धूप और उमस के कारण लोगों को न तो घर में चैन मिला और न ही बाहर आराम मिला।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करते नजर आए। दोपहर में कुछ धूल भरी तेज हवाएं चलीं, लेकिन आंधी और बारिश दूर दूर तक नजर नहीं आई। ऐसे में गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है और 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आर्द्रता सुबह 79 प्रतिशत और शाम को 61 प्रतिशत रही। हवा की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed