{"_id":"6ab172e115b70a175c010c23","slug":"home-guard-falls-ill-while-on-duty-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-157076-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की तबीयत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की तबीयत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सोमवार सुबह चार बजे होमगार्ड की तबीयत बिगड़ गई। साथी उन्हें लेकर सीएचसी कोथावां गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के काकूमऊ निवासी शिशुपाल (53) होमगार्ड थे। उनकी तैनाती बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में यूपी 112 की पीआरवी पर थी। रविवार रात वह साथी होमगार्ड अंकुर कुमार के साथ रात में गश्त पर थे। सोमवार सुबह लगभग चार बजे उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह बाइक से उतरकर नीचे बैठ गए। अंकुर ने इसकी जानकारी बेनीगंज थाने और परिजन को दी। उन्हें कोथावां सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान शिशुपाल की तबीयत बिगड़ी थी। सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम में स्थिति स्पष्ट होगी।