{"_id":"6a74c779d03b865fd308618b","slug":"heavy-rain-brings-relief-from-the-heat-waterlogging-adds-to-residents-woes-hardoi-news-c-213-1-hra1004-154447-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई शहरवासियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई शहरवासियों की परेशानी
विज्ञापन
हरदोई। मानसून की बारिश की राहत का असर लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों से शहर में लगातार रुक रुक कर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो रही है। इससे उमस भरी चिपचिपी गर्मी का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, शहरवासियों को जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। शहर के प्रमुख मार्ग और मोहल्लों की गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हुई।
बीते चार दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। बृहस्पतिवार को भी दिन में कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। बड़ा चौराहा, सदर बाजार, अटल चौराहा, राम दत्त चौराहा, मुन्नेमियां चौराहा, आजाद नगर और सुभाष नगर समेत तमाम मोहल्लों में पानी भर गया।
ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ा, जबकि पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। शहर के निचले इलाकों में घरों के बाहर पानी जमा होने से लोगों को घरों से निकलने में दिक्कत हुई। जगह-जगह जलभराव के चलते यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।