फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Women's Hospital: Doctors and prescription counters will increase, facilities will be available

हरदोईः महिला अस्पताल : डॉक्टर और पर्चा काउंटर बढ़े, मिलेंगी सहूलियतें

Mon, 25 Jul 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Women's Hospital: Doctors and prescription counters will increase, facilities will be available
फोटो-19- महिला चिकित्सालय में मरीज को परामर्श देती चिकित्सक - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को पर्चा बनवाने और डॉक्टरों को दिखाने के लिए अब जूझना नहीं पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी में डॉक्टरों के तीन काउंटर और तीन पर्चा काउंटर बढ़ा दिए हैं। इससे मरीजों को डॉक्टरों तक पहुंचने के लिए घंटों लाइन में लगने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल अक्सर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चर्चा में रहता है। ऐसे में सेवाओं को दुरुस्त कर पटरी पर लाने के लिए अस्पताल प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन

अभी तक ओपीडी में सिर्फ एक पर्चा काउंटर व तीन डॉक्टरों के काउंटर थे। ओपीडी में प्रतिदिन औसतन एक हजार से 1100 मरीज परामर्श लेने पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों व उनके तीमारदारों को पर्चा बनवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार तो समय खत्म होने के कारण मरीजों के पर्चे नहीं बन पाते थे। इसके बाद परामर्श लेने के लिए डॉक्टरों तक पहुंचने में मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था।
ऐसे में कई मरीज बिना परामर्श लिए बैरंग लौटने के लिए मजबूर होते थे। मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तीन पर्चा काउंटर और तीन डॉक्टरों के काउंटर बढ़ा दिए हैं। अब अस्पताल में मरीजों को राहत मिलेगी।
दवा काउंटर बढ़ें तो राहत मिले
अस्पताल में अभी तक एक ही दवा काउंटर है। मरीजों की संख्या ज्यादा होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी सुनीता, बावन निवासी रेखा का कहना है कि पर्चा काउंटर की तरह दवा काउंटर भी बढ़ जाएं तो और राहत मिल जाए।

वर्जन.....
अस्पताल में मरीजों के सापेक्ष, डॉक्टरों और पर्चा बनाने के काउंटर कम थे, इससे भीड़ होने की वजह से मरीजों को दिक्कतें हो रही थीं। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए काउंटर बढ़ाए गए हैं। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। - डॉ. विनीता चतुर्वेदी, सीएमएस महिला अस्पताल, हरदोई।

फोटो-20- पर्चा काउंटर पर लगी महिलाओं की लाइन

फोटो-20- पर्चा काउंटर पर लगी महिलाओं की लाइन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed