{"_id":"6aa194349f557495610cf789","slug":"man-dies-after-consuming-poison-following-an-argument-with-his-wife-hardoi-news-c-213-1-hra1004-156350-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
फोटो-12- अमित अवस्थी उर्फ योगेश। संवाद
हरदोई। पारिवारिक कलह और पत्नी से विवाद से परेशान युवक ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन ने भाभी पर भतीजे से प्रेम संबंध का आरोप लगाते हुए आठ माह से मायके में रहने की बात कही।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आशानगर निवासी अमित अवस्थी उर्फ योगेश (30) मूलरूप से टड़ियावां थाना क्षेत्र के नयागांव भैंसरी के रहने वाले थे। वह शहर में अखबार बांटने और एक फार्मा कंपनी में दवाओं की सप्लाई का काम करते थे। उनकी शादी वर्ष 2018 में सांडी थाना क्षेत्र के भगहर गांव निवासी साधना से हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। मृतक की छोटी बहन प्रभा ने बताया कि शादी के बाद से ही दंपती के बीच आए दिन विवाद होता था। साधना करीब आठ महीने से अपने मायके में रह रही थी।
प्रभा ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी साधना के अपनी बहन के लड़के से प्रेम संबंध हैं। वह इस समय हरिद्वार में अपने बहन के लड़के के साथ ही रह रही है। बहन का दावा है कि इसी बात को लेकर अमित परेशान था। मंगलवार शाम अमित की पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बातचीत के दौरान विवाद बढ़कर गाली-गलौज तक पहुंच गया। इससे आहत होकर रात करीब 10 बजे उसने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टियां होने पर मां मीना और बहन प्रभा उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन वहां बेड न मिलने पर परिजन उसे वापस हरदोई मेडिकल कॉलेज ले आए। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।