{"_id":"632c98dfce3ed0408e0b093c","slug":"hardoi-truck-driver-dies-suspected-of-being-beaten-to-death-hardoi-news-knp719539882","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः ट्रक चालक की मौत, पीटकर हत्या करने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः ट्रक चालक की मौत, पीटकर हत्या करने की आशंका
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी ट्रक चालक की बुधवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी विनोद दुबे ने बताया कि परिजनों की आशंका पर जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
प्रगति नगर निवासी राजेंद्र उर्फ रोहित (32) ट्रक ड्राइवर था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह घर आ रहा था। अचानक उसके चिल्लाने की आवाजें आने लगी।
जिन्हें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो उसे बेहोश पड़ा पाया। उसके शरीर पर चोट लगी थीं। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसएचओ धनजंय शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की आशंका जताई है। ट्रक चालक जिनके साथ उठा बैठा करता था।
उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम में पीट-पीट कर मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई। विसरा सुरक्षित रखा गया है।