फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,lock down

लॉकडाउन तोड़ने में 18 पर एफआईआर, एक गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,lock down
हरदोई। जनपद में गुरुवार को लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में पाली थाने में छह लोगों को नामजद करते हुए 11 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा शाहाबाद कस्बे में लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुल सात लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अल्हापुर तिराहा के पास गुरुवार दोपहर सात युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। इन लोगों से खड़े होने के कारण पूछा गया तो कोई सही जवाब नहीं दे पाए। मौके से सैदीखेल निवासी नीरज पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया। उसके छह साथी मौके से भाग निकले। सभी सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक बृजेश कुमार और सिपाही विपिन यादव को गुरुवार को सूचना मिली कि मलिकाना मोहल्ले में मुस्तफा हुसैन की चक्की के निकट 11 लोग एक ही स्थान पर एकत्र हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर यह लोग भाग निकले। नदीम, एजाज, पप्पू, सईद निवासी मलिकाना, मुन्ने, मुब्बन, निजाकत निवासी बिरहाना के अलावा चार अज्ञात लोगों पर भी लॉकडाउन तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed