{"_id":"610821cf8ebc3e83e8155fdc","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp6439223185","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिबहादुर को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिबहादुर को किया याद
विज्ञापन
फोटो-36-बाबू हरि बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण करते शहर के प्रबुद्ध लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू हरिबहादुर श्रीवास्तव की पुण्यतिथि सोमवार शाम उनके आलू थोक स्थित आवास पर मनाई गई। इस दौरान उन्हें उच्च आदर्श से जीने वाला देशभक्त बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
आलू थोक निवासी बाबू हरि बहादुर श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुखता से प्रतिभाग किया था। कई बार वह जेल भी भेजे गए। साइमन के विरुद्ध चले आंदोलन के साथ ही भारत छोड़ो आंदोलन में भी वे शामिल रहे।
वे एक प्रख्यात पत्रकार भी थे और हिंदी, उर्दू व अंग्रेजी पर उनकी समान पकड़ थी। वह श्रीरामलीला सेवा समिति से भी लगभग साठ वर्ष तक जुड़े रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश, पंचायत उद्योग के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, अरुणेश वाजपेयी, कृष्ण अवतार दीक्षित, राकेश कुमार गुप्ता, उमेश अग्रवाल, अमित वाजपेयी आदि मौजूद रहे।