फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

नमक-रोटी खाएंगे, लेकिन रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे

Thu, 28 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
क्वारंटीन सेंटर से परिवार सहित घर जाता श्रमिक। - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। रोजगार के लिए राजस्थान, दिल्ली व अन्य प्रांतों में गए श्रमिक लॉकडाउन के चलते वहीं फंस गए थे। पिछले कुछ दिनों से प्रवासी श्रमिकों के ट्रेनों, बसों व अन्य वाहनों घर वापस लौटने का सिलसिला जारी है। तहसील के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक तहसील क्षेत्र में 5 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं। श्रमिकों का आना जारी है। गुरुवार को भी 110 प्रवासी श्रमिक अपने परिवार के साथ बसों से महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज में बनाए क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। यहां सभी की जांच की गई, जांच में स्वास्थ्य दुरुस्त मिलने पर श्रमिकों को घर भेज दिया गया। नोडल अधिकारी व बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि सभी को राशन किट उपलब्ध कराई गई हैं। गुरुवार को वापस आए भरखनी ब्लॉक के कहरई नकटौरा गांव निवासी सतीश ने बताया कि वह, उनके परिवार की महिलाएं एवं सत्यवीर, विमलेश व अमन सहित कुल 6 लोग लुधियाना से एक प्राइवेट बस से किराया देकर लौटे हैं।
विज्ञापन

बताया कि वह सभी लुधियाना में एक धागा बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। सतीश ने बताया कि उन्होंने वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन जब वापस आना था तभी तबियत खराब हो गई। वहां की पुलिस ने उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया। क्वारंटीन सेंटर से छूटने के बाद वापस आए हैं। बताया कि यह अनुभव जीवन के सारे अनुभव में सबसे खराब है। अब कितनी भी परेशानी हो, नमक रोटी खाएंगे, लेकिन बाहर नहीं जाएंगे। सांडी ब्लॉक के एक गांव निवासी शिवचरण, अपनी बहू छुटक्की व भाभी गीता देवी के साथ राजस्थान से लौटे हैं। बताया कि वह सभी चूड़ी फैक्टरी में काम करते थे। लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए थे। पिछले दो माह किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं। हालात ने सिखा दिया है कि अपने घर सबसे बेहतर है। यहीं कोई छोटा मोटा काम करेंगे। बताया कि जिस मकान में रहते थे, उसके मकान मालिक ने बिना किराए के घर आने से रोक दिया। मजबूरन घर से रुपये मंगवाए, तब कहीं जाकर बस से वापस आए हैं। बताया कि सरकार द्वारा उन्हें बस से लाया गया है, वापसी का कोई किराया नहीं पड़ा। कुछ ऐस ही कहानियां बाहर से लौटने वाला हर श्रमिक सुना रहा है, कुल मिलाकर श्रमिकों का साफ कहना है कि रोजगार के बाहर जाने हर हाल में परहेज करेंगे। जीवन यापन के लिए यहीं कुछ कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed