फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,corona

हैलो ईओ साहब, सब्जी नहीं मिल रही, क्या करें

Thu, 02 Apr 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,corona
हरदोई। हैलो ईओ साहब, सब्जी नहीं मिल रही, क्या करें.... कुछ ऐसे ही डिमांड डोर टू डोर सेवा के संबंधित अधिकारियों के मोबाइल पर आने लगी हैं। सबसे अधिक समस्या मुख्य सड़कों पर ंरहने वाले लोगों को हो रही है क्योंकि पुलिस सड़क पर फेरी वालों को भटकने तक नहीं दे रही है।
विज्ञापन

कैनाल रोड पर जेल अधीक्षक आवास के सामने रहने वाले अंकुर के वार्ड में भी अन्य वार्डों की तरह ही डोर टू डोर सेवा के लिए पर्चे बांटे गए। जिसमें सब्जी, फल व राशन आदि से संबंधित दुकानदारों के नंबर भी दिए गए। अंकुर ने बताया कि पहले उन्होंने फल वाले को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह काम ही छोड़ चुके हैं पुलिस वाले मारते हैं। फिर ईओ को फोन किया तो उन्होंने बताया कि सड़क पर समस्या हो सकती है, मोहल्ले में अंदर सब मिल रहा है। अब रोड पर पुलिस फेरी नहीं लगाने दे रही तो फिर रोड पर रहने वाले सब्जी, फल कहां से लाएंगे। ईओ रविशंकर शुक्ल ने उनको भी आश्वासन दिया कि वह डीएम को इससे अवगत करा चुके हैं कोई निष्कर्ष निकलेगा। इधर ईओ ने बताया कि जिस मोहल्ले में दो से तीन सब्जी व फल वाले तैयार हो गए वहां उन सभी को ग्रीन कार्ड बांटे गए ताकि लोगों को समस्याएं न हों, लेकिन पुलिस भी इन दिनों एलर्ट है ताकि रोड पर लोग न निकले इसको लेकर ठेले आदि नहीं आने दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed