फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Bhoomipujan done across the district for Amrit Sarovar

अमृत सरोवर के लिए जिलेभर में भूमिपूजन

Thu, 19 May 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Bhoomipujan done across the district for Amrit Sarovar
फोटो-22- फीता काटकर शिलान्यास करते विधायक रामपाल वर्मा - फोटो : HARDOI
हरदोई। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर अमृत सरोवर विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत गुरुवार को पूरे जिले में भाजपा विधायकों व अन्य जन प्रतिनिधियों ने सरोवरों की भूमि पूजन कर उनका शिलान्यास किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नयागांव, अहिरोरी स्थित जलाशय को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने जलाशय का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। यहां क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा पीके वर्मा, सीडीओ आकांक्षा राना, एएमए स्वाती जैन समेत अन्य रहे।
विज्ञापन

मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार फूलई व हरपुरा में विधायक आशीष सिंह आशू तालाब का भूमिपूजन किया। उपायुक्त मनरेगा प्रमोद सिंह चंद्रोल, जिला पंचायत सदस्य नील कमल सिंह, विपिन कुमार, सचिन कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार विधायक अलका सिंह अर्कवंशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता ने ग्राम मल्हेरा अमृत सरोवर का पूजन व शिलान्यास किया। बीडीओ राजीव गुप्ता, जेई लघु सिंचाई मंसूर असलम, सचिव मोहम्मद सलीम, ग्राम प्रधान कमला देवी रहे।
सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत सल्हौनी में प्रदेश गंगा संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी व बीडीओ अखिलेश प्रताप सिंह ने भूमि पूजन किया।
बघौली प्रतिनिधि के अनुसार लोधी ग्राम में विधायक प्रभास कुमार ने अमृत सरोवर का भूमि पूजन किया। ब्लॉक प्रमुख अहिरोरी धर्मवीर सिंह पन्ने, बीडीओ पंकज यादव, रजनीश वर्मा, कमल तिवारी, विजय वर्मा, प्रधान अजय प्रताप सिंह रहे।

बेहंदर प्रतिनिधि के अनुसार बेहंदर खुर्द में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने अमृत सरोवर का पूजन कर शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान अनुज सिंह व सचिव गौरव मिश्रा रहे। जाहिदपुर मे समाज सेवी निरंकार श्रीवास्तव, प्रधान अनुज सिंह व सचिव गौरव मिश्रा ने भूमि पूजन किया। जेई मनोज शुक्ल, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, सुधाकर सिंह आदि रहे।

फोटो-23- लोधी गांव में सरोवर तालाब का शिलान्यास करते सांडी विधायक प्रभास कुमार साथ में ब्लॉक प्रमु?

फोटो-23- लोधी गांव में सरोवर तालाब का शिलान्यास करते सांडी विधायक प्रभास कुमार साथ में ब्लॉक प्रमु?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed