{"_id":"62d0513a887e146852322607","slug":"hardoi-news-90-percent-marks-have-to-be-obtained-to-become-a-model-hardoi-news-knp707554144","type":"story","status":"publish","title_hn":"hardoi newsः मॉडल बनने के लिए पंचायतों को लाने होंगे 90 फीसदी अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
hardoi newsः मॉडल बनने के लिए पंचायतों को लाने होंगे 90 फीसदी अंक
विज्ञापन
हरदोई। मॉडल गांव का तमगा पाने के लिए ग्राम पंचायतों को 90 फीसदी अंक लाने होंगे। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर छह माह में गांव की तस्वीर बदलनी होगी।
निदेशालय ने इसके लिए नौ थीम निर्धारित की हैं। जनपद स्तरीय क्रियान्वयन व समन्वयन समिति को गांवों के विकास में सहयोग की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ मंडल के कमिश्नर ने इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा है।
गांवों की तस्वीर संवारने के लिए शासन ने मॉडल ग्राम पंचायतें विकसित करने की रूपरेखा तैयार की है। इसी के तहत जिले के सभी गांवों को मॉडल बनाने के लिए प्रयास किया जाना है। इसके बाद निर्धारित बिंदुओं पर उन्हें अंक दिए जाएंगे।
इन निधियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर
निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए परफार्मेंस ग्रांट की धनराशि, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्राप्त धनराशि, वित्त आयोग, मनरेगा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीएचएसएन को स्वच्छता के लिए दी जाने वाली अनटाइड ग्रांट की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
इस प्रकार हैं नौ थीम
सुशासित गांव
साफ एवं हरा गांव
गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका वाला गांव
बाल मैत्री गांव
विकास में लैंगिग समानता वाला गांव
पर्याप्त जल वाला गांव
स्वस्थ ग्राम
सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव
गांव में संरचनात्मक ढांचे की यथेष्ट उपलब्धता
वर्जन
ग्राम पंचायतों को मॉडल गांव बनने के लिए नौ थीम पर कार्ययोजना बनाकर काम करना है। लखनऊ मंडल के आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 90 फीसदी अंक पाने वाले गांव ही मॉडल गांव बन सकेंगे। - गिरीश चंद्र, डीपीआरओ हरदोई