{"_id":"62e9110f2965793a9709645d","slug":"hardoi-dead-body-of-youth-of-banmau-found-hanging-in-noida-hardoi-news-knp7107335124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः बानामऊ के युवक का नोएडा में फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः बानामऊ के युवक का नोएडा में फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बानामऊ गांव निवासी युवक का शव नोएडा के सेक्टर 45 में किराए के कमरे में केबल के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
बानामऊ गांव निवासी ज्ञानी दीक्षित (20) नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार की सुबह कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला।
मकान मालिक ने घटना की सूचना उसके पिता रामकिशोर दीक्षित को दी। पिता ने बताया कि दो वर्ष पूर्व कन्नौज के तिर्वा निवासी आरती के साथ बेटे की शादी की थी। उनका एक ही बेटा था।
उसकी पत्नी एक माह से मायके में थी। पति की मौत की सूचना मिलते ही वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर मृतक के पिता परिजनों के साथ नोएडा पहुंच गए।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार दोपहर परिजन शव लेकर गांव आए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही है।