{"_id":"62e90fac7e187c4cae2d3324","slug":"hardoi-dead-body-of-a-young-man-found-lying-in-a-water-filled-pit-hardoi-news-knp710732152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम उमरन बाजार के पास मंगलवार सुबह पानी भरे गड्ढे में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मिर्गी का दौरा पड़ने से उसकी गिरकर डूबने से मौत होने की बात कही।
गांव कोइलहा निवासी सचिन (35) मंगलवार सुबह खेतों की ओर शौच करने गया था। कुछ देर बाद गांव से लगभग 500 मीटर दूरी पर उमरन बाजार के पास सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में उसका शव पड़ा लोगों ने देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मृतक अविवाहित और चार भाइयों में बड़ा था। परिजनों बताया कि उसे मिर्गी के दौरे पड़ते हैं।
विज्ञापन
उसे शायद दौरा पड़ा होगा और वह पानी में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि मिर्गी का दौरा आने से पानी में गिरकर डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।