फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Bike rider dies in accident, sister injured

हरदोईः हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, बहन घायल

Wed, 28 Sep 2022 07:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Bike rider dies in accident, sister injured
फोटो-17- मृतक सत्येंद्र फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बुुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ के मलिहाबाद थाना के गांव अन्नीपुर निवासी सतेंद्र (25) लखनऊ के एक पैथालॉजी सेंटर में काम करता था। बुधवार सुबह वह अपनी बहन सुभाषिनी (22) को लेकर बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान का पेपर दिलाने जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में लखनऊ-हरदोई मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सतेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था।

पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

फोटो-18- रोते बिलखते परिजन संडीला

फोटो-18- रोते बिलखते परिजन संडीला- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed