{"_id":"630775dfc6572f4e001ef597","slug":"hardoi-attempt-to-snatch-youth-s-mobile-by-stabbing-him-with-a-knife-hardoi-news-knp71451016","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः चाकू से वार कर युवक का मोबाइल छीनने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः चाकू से वार कर युवक का मोबाइल छीनने का प्रयास
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के गांव मूसेपुर में बृहस्पतिवार शाम धान की फसल की सिंचाई कर रहे युवक पर काले कपड़े पहने एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। कई वार करने के बाद युवक का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी गन्ने की फसल के अंदर घुसकर कर भाग गया।
गांव मूसेपुर निवासी शिवांशू (22) ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। खेत के पास पेड़ के नीचे वह बैठकर मोबाइल पर गाना सुनने लगा।
इस दौरान काले कपड़े पहने एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगा। मोबाइल ने देने पर उसने चाकू से दो बार वार किया।
उसने खुद का बचाव करते हुए शोर मचाया, तो आरोपी गन्ने के खेत से भाग गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने गन्ने के खेत में घुसकर तलाश की, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है, घटना संदिग्ध है।