{"_id":"636902143adec360ab24ccef","slug":"hardoi-advocates-strike-against-kotwal-hardoi-news-knp726971110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः कोतवाल के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः कोतवाल के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल
विज्ञापन
ोटो-25- बैठक में मौजूद अधिवक्ता संघ के लोग
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पुलिस की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को आपात बैठक बुलाई। इसमें शहर कोतवाल संजय पांडेय के निलंबन की मांग उठी। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक शहर कोतवाल का निलंबन नहीं होगा, तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इस दौरान सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
शुक्रवार को एसपी दफ्तर के बाहर अवैध पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर टैक्सी स्टैंड संचालक व अधिवक्ता शशिकांत की झड़प हो गई थी। जिसमें अधिवक्ता शशिकांत का आरोप है अवैध स्टैंड संचालक समेत अज्ञात चार लोगों ने गाली गलौज की। जान से मारने की नियत से हमला किया।
इसके बाद वकीलों ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट एवं गाली-गलौज का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि शहर कोतवाल ने सांठगांठ के चलते उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता भी की।
विज्ञापन
अधिवक्ता विवेक मिश्रा, पीके मिश्रा, राम प्रताप सिंह, उदयवीर भदौरिया, रामेंद्र तोमर सहित अन्य कई अधिवक्ताओं ने कहा कि शहर कोतवाल द्वारा किया गया कृत्य बेहद निंदनीय है।
इसलिए शहर कोतवाल को हटाए जाने की मांग के साथ ही अमित गुप्ता मामले में उचित धाराएं बढ़ाई जाएं। महामंत्री अजीत सिंह ने अधिवक्ताओं का समर्थन करते हुए कहा कि शशिकांत सिंह एडवोकेट एवं अमित कुमार गुप्ता एडवोकेट के मामलों में धाराएं बढ़ाने के साथ ही शहर कोतवाल संजय पांडे को उनके पद से हटाया नहीं जाता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी।