फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Goods worth seven lakhs including cash burnt in fire in Bawan and Purva Deoria

Hardoi News: बावन और पुरवा देवरिया में आग से नकदी समेत सात लाख का सामान जला

Sat, 02 Nov 2024 09:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Goods worth seven lakhs including cash burnt in fire in Bawan and Purva Deoria
बावन/हरदोई। अलग-अलग स्थानों पर आग से नकदी समेत लाखों का सामान राख हो गया। बावन में ई-रिक्शा पार्ट की दुकान में आग लगने से करीब चार लाख का सामान जल गया। दुकान ने साजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। टड़ियावां क्षेत्र के पुरवा देवरिया में एक घर में दीपक से लगी आग से नकदी समेत गृहस्थी राख हो गई है।
विज्ञापन

बावन बस अड्डा पर कस्बा निवासी अकरम की ई-रिक्शा पार्ट की लोहे की गुमटी में दुकान है। अकरम ने बताया कि सड़क किनारे दुकान को बृहस्पतिवार शाम सात बजे बंद कर घर आ गया था। आसपास के लोग वहां पटाखे जला रहे थे। अकरम का आरोप है कि किसी ने दुकान में साजिशन आग लगा दी। आग से करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। चौकी इंचार्ज व्यास यादव, कानूनगो नवनीत शुक्ला, लेखपाल शैलेश सिंह ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

टड़ियावा क्षेत्र के पुरवा देवरिया गांव में बृहस्पतिवार को रियाज उर्फ नूर मोहम्मद के घर में दीपक रखने से आग लग गई। रियाज की मां नाजिमा और बहन अनीश बानो भी इसी घर में रहती हैं। आग लगने से बिस्तर, रजाई, गद्दे, कपड़े, पंखा और अन्य सामान भी जल गए। रियाज की भांजी फूल बानो के शैक्षिक अभिलेख भी राख हो गए। करीब 60 हजार रुपये नकद समेत 2.50 लाख का नुकसान हुआ है। लेखपाल अशोक कुमार जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed