{"_id":"6751eb45300f27833d041b6b","slug":"girl-student-taken-to-sitapur-to-show-movie-molested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-123509-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फिल्म दिखाने के लिए छात्रा को ले गए सीतापुर, की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फिल्म दिखाने के लिए छात्रा को ले गए सीतापुर, की छेड़छाड़
Thu, 05 Dec 2024 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
- शहर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तारसंवाद न्यूज एजेंसीहरदोई। हाईस्कूल की छात्रा को फिल्म दिखाने के लिए दो परिचित युवक कार से सीतापुर ले गए। इस दौरान छात्रा के साथ छेड़खानी की। देर शाम घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी (14) शहर के ही एक विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसके दो परिचित मोहल्ला मोमिनाबाद निवासी मोहम्मद शाद और कन्हईपुरवा निवासी रिजवान मिल गए। दोनों अपने एक साथी की कार से थे। दोनों ने किशोरी को फिल्म दिखाने के लिए सीतापुर चलने का प्रस्ताव रखा। इस पर किशोरी कार में बैठ गई। देर शाम घर पहुंचने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। किशोरी ने परिजनों को बताया कि कार सवार तीनों लोगों ने उसके साथ छेड़खानी की। किशोरी के पिता की तहरीर पर मोहम्मद शाद और रिजवान को नामजद करते हुए एक अज्ञात पर भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।