फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   gareeb ki beti ki saadi

नारायण समूह ने गरीब बेटी की शादी के लिए दी राहत

Sat, 13 Jun 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
gareeb ki beti ki saadi
फोटो-7- लखनऊ रोड निवासी गरीब बेटी की शादी के लिए राहत सामग्री प्रदान करते नारायण सेवा समूह के पदाधि - फोटो : HARDOI
हरदोई। लखनऊ रोड स्थित ठेला लगाने वाले की बिटिया की सोमवार को शादी है। परिवार के पास संसाधन न होने के कारण नारायण सेवा समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बिटिया की शादी में सहयोग का बीड़ा उठाया है। शनिवार को गरीब पिता के घर पहुंचकर बेटी की शादी के लिए जरूरी वस्तुएं दीं। बिटिया को उपहार भेंट कर उसे आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन

नारायण सेवा समूह के संचालक डॉ. जयराम गुप्ता ने बताया कि उनका समूह कई सालों से भंडारा व वस्त्र वितरण का कार्य कर रहा है। अब जरूरतमंद बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी भी समूह उठाएगा। इसकी शुरुआत शनिवार से की गई। लखनऊ रोड निवासी सुरेश कुमार ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी बेटी की शादी के लिए समूह के सदस्यों ने मदद दी। बेटी को उपहार में साड़ी, सामान और आत्मनिर्भरता के लिए सिलाई मशीन भी दी गई है। भोजन की व्यवस्था के लिए भी सहयोग किया गया है। समूह के सदस्य प्रियम मिश्रा ने कहा कि आगे भी जरूरतमंदों की मदद समूह करता रहेगा। इस मौके पर भगवत शरण अवस्थी, रेखा पांडे, डीपी सिंह, तरंग जैन, शुभम शुक्ला, अभिषेक टंडन, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed