{"_id":"591206eb4f1c1baa7c852633","slug":"four-people-injured-after-scarf-scarpe","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपकी लगने पर पलटी स्कार्पियो, चार लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपकी लगने पर पलटी स्कार्पियो, चार लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर शेखपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक के झपकी लगने पर बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में स्कार्पियो सवार पति पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जनपद प्रतापगढ़ के थाना संग्रामगढ़ के गांव नवादा कलां निवासी रामस्वरूप (60) अपने बेटे कमलेश (38) व बहू अर्चना पौत्र कमल (8) के साथ स्कार्पियो से हरिद्वार जा रहे थे। सुबह लगभग नौ बजे शेखपुर गांव के पास कार चला रहे कमलेश को झपकी आ गई जिससे स्कार्पियो बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास खेत में काम कर रहे लोगे मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे घायलाें को बाहर निकाला। सूचना देने के बाद पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची, जिस पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसओ हरपालपुर आरपी सिंह समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जा गया। हालत गंभीर होने पर चालक कमलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रामस्वरूप ने बताया कि गाड़ी चलाते वक्त कमलेश को झपकी लग गई थी, जिसके चलते हादसा हो गया।