{"_id":"67a4fc33d80421d21804d032","slug":"four-huts-burnt-due-to-spark-of-ghure-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126474-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घूरे की चिंगारी से चार झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घूरे की चिंगारी से चार झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन
आग बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में बृहस्पतिवार को घूरे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में झोपड़ी के अंदर रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग बुझाई।
पिलखनी निवासी सिकंदर खेती करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह परिवार के साथ खेत में सिंचाई कर रहे थे। दोपहर में 12:30 बजे उनके घर के बाहर लगे घूरे में किसी ने आग लगा दी। घूरे से निकली चिंगारी पड़ोस में ही शिवदेवी के छप्पर पर जा गिरी। शिवदेवी और सिकंदर के घरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान आग सूरज पाल और सिकंदर की मां के घर में भी लग गई।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई। सिकंदर की पुत्री नगमा का निकाह होना है। दहेज का सामान और नकदी समेत लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान घटना में हुआ है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। राजस्व विभाग की ओर से नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। (संवाद)