{"_id":"697b99dd7f4cd4286c04b8f8","slug":"footpaths-were-cleared-from-numaish-square-to-dm-square-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-144098-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नुमाइश चौराहे से डीएम चौराहे तक खाली कराए गए फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नुमाइश चौराहे से डीएम चौराहे तक खाली कराए गए फुटपाथ
विज्ञापन
फोटो 21: शाहजहांपुर मार्ग पर अतिक्रमण हटवाती निकाय की टीम। स्रोत : विभाग
हरदोई। नगरीय निकाय की टीम की तरफ से बृहस्पतिवार को शहर में नुमाइश चौराहे से डीएम चौराहे तक फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। टीम ने फुटपाथों पर दुकानदारों की तरफ से रखी गई सामग्री को जब्त कर लिया। टीम ने दुकानदारों को हिदायत दी कि दोबारा सामग्री फुटपाथ रखे जाने पर जुर्माना और कार्रवाई दोनों की जाएंगी।
शहरों और नगरीय निकाय के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शासन ने अभियान शुरू कराया है। शासन के निर्देशों पर नगर पालिका परिषद की तरफ से बृहस्पतिवार को शहर में अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में टीम ने शाहजहांपुर मार्ग पर नुमाइश चौराहे से डीएम चौराहे तक फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराया। टीम ने फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रखी गई सामग्री को कब्जा में भी लिया है।
बताया कि टीम ने दुकानों के बाहर फुटपाथ तक किए गए अस्थायी निर्माण और सामग्री को हटवा दिया है। कुछ दुकानदारों की सामग्री को जब्त भी किया गया है। वहीं, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण प्रभारी के साथ आशीष अवस्थी, नगर पालिका की टीम और पुलिस फोर्स साथ रहा।