फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fog disrupts train operations, buses are also running late

Hardoi News: कोहरे से बेपटरी हुआ ट्रेनों का संचालन, बसें भी देरी से चल रहीं

Wed, 17 Dec 2025 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fog disrupts train operations, buses are also running late
हरदोई। घने कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई है इसका असर ट्रेनों और बसों की आवाजाही पर पड़ा है। ऐसे में यात्रियों को सफर करने के जिए बस और ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोहरे ने यातायात संचालन को प्रभावित कर दिया है। इसका सीधा असर रेल और रोडवेज यातायात पर पड़ा है। इस कारण 12 से अधिक एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। रोडवेज बसें भी निर्धारित समय से विलंब से चलीं। रेलवे स्टेशन से रोजाना सात से आठ हजार यात्री सफर करते हैं जबकि रोडवेज से 15 से 20 हजार यात्री जाते हैं। कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

इनमें 12230 लखनऊ मेल दो घंटे की देरी से, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस तीन घंटे, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट चार घंटे, 13308 किसान एक्सप्रेस पौने चार घंटे, 13152 सियालदह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे, 14308 बरेली प्रयागराज संगम एक्सप्रेस दो घंटे, 14230 योगनगरी ऋषिकेश प्रयागराज संगम एक्सप्रेस तीन घंटे और 15012 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची। रोडवेज बस स्टेशन पर कोहरे की वजह से तमाम बसें देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को सफर करने के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed