फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   five children samet 8 positive

पांच मासूमों समेत आठ मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 02 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
five children samet 8 positive
हरदोई। सोमवार रात जनपद में आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी प्रवासी और उनके परिजन हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 62 हो गई है। इनमें से 19 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 43 एक्टिव केस हैं। संक्रमित लोगों को मंगलवार को मलिहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरमई निवासी युवक (24), अपनी पत्नी, बच्चों और ससुरालियों के साथ हरियाणा में रहता था। वहां छोटूराम नगर में फैक्टरी में चप्पल बनाता था। लॉकडाउन में फैक्टरी पर ताला पड़ा तो वह बेरोजगार हो गया। हरियाणा से रोडवेज बस से वह सभी के साथ 26 मई को हरदोई पहुंचा। उसे आईटीआई स्थित सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया। 31 मई को इन सभी की कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल से नमूना लेकर मेडिकल कालेज लखनऊ भेजा गया। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में धुरमई निवासी युवक, उसका पांच वर्ष का पुत्र कोरोना पॉजिटिव मिला। युवक की सलहज, उसकी छह माह की पुत्री, साले का दो वर्ष का पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव मिला। ये सभी आईटीआई में क्वारंटीन थे और पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सभी को मलिहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भेज दिया गया। वहीं अहिरोरी विकास खंड के ग्राम पुन्निया निवासी युवक नोएडा में कपड़े प्रेस करता था। पिछले मंगलवार को वह रोडवेज बस से नोएडा से पत्नी और आठ साल की पुत्री के साथ वापस हरदोई आया था। इन तीनों को भी आईटीआई में क्वारंटीन किया गया था। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में युवक की पत्नी और बच्ची पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संगैचामऊ निवासी युवक बस से आगरा से 29 मई को बिलग्राम पहुंचा था। 29 को ही उसे रामस्वरूप डिग्री कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया था। उसके साथ पत्नी, 12 वर्षीय पुत्री और पुत्र (10) भी आए थे। सोमवार रात आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed