{"_id":"64c95f9c0cdbb4d97a0019b4","slug":"farmer-who-got-down-in-the-well-to-extract-goat-died-due-to-poisonous-gas-hardoi-news-c-213-1-hra1003-1521-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बकरा निकालने कुएं में उतरे किसान की जहरीली गैस से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बकरा निकालने कुएं में उतरे किसान की जहरीली गैस से मौत
विज्ञापन
मल्लावां। बकरा निकालने के लिए कुएं में उतरे किसान की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बरौना निवासी सतनू उर्फ सियाराम (50) के मकान के बाहर एक कुआं है। मंगलवार को दिन में लगभग 11 बजे सतनू का बकरा कुएं में गिर गया। इसका पता चलने पर सतनू बकरे को निकालने के लिए कुएं में उतर गया। कुएं में जहरीली गैस (मोनो ऑक्साइड) होने की वजह से वह कुएं में ही बेहोश हो गया। जब कुएं के अंदर से सतनू की आवाज नहीं आई तो आसपास मौजूद लोगों ने उसे आवाज देना शुरू की।
जवाब न मिलने पर उसका भाई नन्हे भी रस्सी के सहारे कुएं में उतरने लगा, लेकिन थोड़ा नीचे जाते ही उसका दम घुटने लगा। तो ग्रामीणों ने उसे ऊपर खींच लिया। गांव के ही विक्रम, संतोष, छोटे अंकित आदि ने किसी तरह मशक्कत कर सतनू को कुएं से बाहर निकाला। उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्री हैं। उधर कुएं में गिरे बकरे की भी मौत हो गई। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि सतनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।