{"_id":"5e8b5a8d8ebc3e78b27cccf3","slug":"farmer-hardoi-news-knp554022358","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान खेती-किसानी का कार्य कर सकेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दौरान खेती-किसानी का कार्य कर सकेंगे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान खेती-किसानी के कार्यों में कोई रोक नहीं रहेगी। किसानों को खेतों में निर्धारित दूरी के नियम का पालन करना होगा। जिले में कंबाइन हार्वेस्टर मशीन चलाने की छूट भी दे दी गई है।
खेती के लिहाज से ये समय बेहद महत्वपूर्ण है और शासन भी इसको लेकर गंभीर है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आदेश दिया है कि गन्ने की बुवाई के साथ ही मूंग, मक्का, मूंगफली, ज्वार, बाजरा, हरा चारा, सब्जी आदि की बुवाई और रवि की फसलों की कटाई किसान कर सकेंगे।
सामयिक कृषि कार्यों के लिए छूट दी गई है। इस छूट के दौरान कंबाइन चालकों को अपनी मशीनों को भी सैनिटाइज करना होगा। उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि जिले में 90 कंबाइन मशीन पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
इन दुकानों को खोले जाने की छूट : डीएम पुलकित खरे ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कृषि यंत्रों की मरम्मत के लिए स्पेयर पार्ट्स, वर्कशॉप, खाद, बीज और कीटनाशकों की दुकानें खुलेंगी। प्राइवेट, सहकारी और सरकारी विक्रय केंद्रों पर न्यूनतम स्टाफ रहेगा। सैनिटाइजर सभी विक्रय केंद्रों पर रखना जरूरी होगा।
साथ ही किसानों को एक-एक मीटर की दूरी पर रहना होगा। पॉस मशीन से खाद का वितरण किए जाने के दौरान हर किसान का अंगूठा लगवाने से पहले मशीन को सैनिटाइज किया जाएगा।