{"_id":"66d1034d48c205affe090627","slug":"exam-special-three-trains-will-run-for-two-days-hardoi-news-c-213-1-hra1002-118954-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो दिन दौड़ेंगी परीक्षा स्पेशल तीन ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो दिन दौड़ेंगी परीक्षा स्पेशल तीन ट्रेनें
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए हरदोई और बालामऊ रेलवे स्टेशन से परीक्षा स्पेशल तीन ट्रेनें चलेंगीं।
पुलिस भर्ती के लिए शुक्रवार व शनिवार को फिर से परीक्षा होनी है। अभ्यर्थियों को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। शुक्रवार को स्थानीय स्टेशन से रात 11 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। वहीं, दिल्ली से रात साढ़े 12 बजे ट्रेन हरदोई स्टेशन के लिए रवाना होगी। शुक्रवार व शनिवार को भी परीक्षा स्पेशल ट्रेन स्टेशन से रवाना होगी। इसके अलावा, बालामऊ स्टेशन से सुबह सात बजे ऋषिकेश के लिए और ऋषिकेश से दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर बालामऊ के लिए रवाना होगी।
बालामऊ स्टेशन से रात 12 बजकर 15 मिनट पर परीक्षा स्पेशल ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, सहारनपुर से बालामऊ के लिए रात एक बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। इन तीनों ट्रेनों में साधारण कोच लगेंगे। इससे अभ्यर्थियों को बीच के स्टेशनों से हरदोई आने-जाने में आसानी होगी।, इसके अलावा मुरादाबाद से लखनऊ के बीच तीन और स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।