{"_id":"5a7b35ef4f1c1b93268b8e4a","slug":"enquiery-start-in-xen-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन के कारनामों की जांच शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन के कारनामों की जांच शुरू
हरदाेई
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के खंड एक में जांच को पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में समाजवादी पार्टी की सत्ता के दौरान लोक निर्माण विभाग के खंड एक में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच बुधवार से शुरू हो गई। नगर मजिस्ट्रेट और ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता बुधवार को लोक निर्माण विभाग के खंड एक के कार्यालय में अभिलेखाें की जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के खंड एक में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में तैनात किए गए अधिशासी अभियंता मन्नीलाल यादव द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा अमर उजाला ने किया था। अलग-अलग महीनों में अधिशासी अभियंता ने सप्लाई आर्डर के नाम पर खूब धन लुटाया। डीएम पुलकित खरे ने पूरे प्रकरण की जांच कराने की घोषणा की थी। डीएम के सख्त रुख के बाद लोक निर्माण विभाग में खलबली मच गई थी। बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव और ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता राजेश कुमार सिंह दोपहर साढ़े तीन बजे लोक निर्माण विभाग के खंड एक के कार्यालय पहुंचे। जांच टीम के पहुंचने के बाद मन्नीलाल यादव कार्यालय से चले गए। नगर मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को कुछ अभिलेख कार्यालय जाकर देखे हैं। फिलहाल इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता।
विज्ञापन