{"_id":"68ac9f7e5e2c26bd3c0637e5","slug":"electricity-was-cut-off-in-many-places-due-to-local-fault-caused-by-rainelectricity-was-cut-off-in-many-places-due-to-local-fault-caused-by-rain-hardoi-news-c-213-1-hra1004-136367-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बारिश से हुई लोकल फॉल्ट से कई स्थानों पर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बारिश से हुई लोकल फॉल्ट से कई स्थानों पर गुल रही बिजली
विज्ञापन
हरदोई। तेज हवा और बारिश के बाद सोमवार को लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कई क्षेत्रों में दिक्कत बढ़ गई। मन्नापुरवा उपकेंद्र से जुड़े टाउन फीडर की आपूर्ति तो चार घंटे बाद भी सुचारू नहीं हुई। वहीं सांडी रोड उपकेंद्र और कोयलबाग कालोनी उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में भी बिजली चली जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की दोपहर को करीब डेढ़ बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। 33 केवी मन्नापुरवा उपकेंद्र से जुड़े टाउन फस्ट फीडर की मुख्य लाइन में फॉल्ट के कारण ब्रेक डाउन हो गया। दोपहर को 01:40 बजे गई बिजली आपूर्ति शाम को छह बजे बहाल हुई। इससे फीडर से जुड़े करीब दो से ढाई हजार विद्युत उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। सांडी रोड उपकेंद्र के चार नंबर फीडर से जुडे़ वाजपेयी चौराहा के ट्रांसफार्मर की लीडें जल गई।
करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। महोलिया शिवपार उपकेंद्र के गौशाला फीडर पर 33 केवी का फ्यूज जलने से करीब पौने घंटे तक बिजली बंद रही। दोपहर को करीब सवा दो बजे अस्पताल रोड फीडर पर तार पर डाल आने की वजह से बिजली बंद हो गई। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। अधिशाषी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि बारिश के कारण फॉल्ट हुईं थीं। बारिश बंद होते ही आपूर्ति सुधार ली गई।