{"_id":"6528354b9ad8556886034ae2","slug":"electricity-consumer-forum-formed-but-complaints-not-resolved-hardoi-news-c-213-1-hra1002-4955-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विद्युत उपभोक्ता फोरम बना पर नहीं हुआ शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विद्युत उपभोक्ता फोरम बना पर नहीं हुआ शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए उपखंड कार्यालय व अधिशासी अभियंता कार्यालय पर गठित किए गए उपभोक्ता फोरम सिर्फ फाइलाें में ही दौड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। वह विभाग चक्कर काट रहे हैं।
बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की समस्या के निस्तारण के लिए उपभोक्ता फोरम का गठन किया गया था। जिसमें विभागीय अधिकारी के साथ उपभोक्ता, समाज सेवी, अधिवक्ता आदि को शामिल किया गया था। इस फोरम में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाना था। इसके लिए उपखंड अधिकारी कार्यालय स्तर पर और अधिशासी अभियंता कार्यालय स्तर पर दो माह पूर्व उपभोक्ता फोरम का गठन किया गया था।
इसकी नियमित बैठक में उपभोक्ताओं की समस्या का निदान किया जाना था। मगर विभाग में गठित उपभोक्ता फोरम की एक भी बैठक नहीं हुई और न ही समस्या का निस्तारण किया गया। विभाग में उपभोक्ताओं सके 165 शिकायतें लंबित हैं। जिनका समाधान किया जाना है। समस्या का समाधान न होने से उपभोक्ता विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ढोलका ने बताया कि शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। जिस स्तर की शिकायत होती है। उस स्तर के फोरम से शिकायत का निस्तारण कराया जा रहा है।