{"_id":"6ac7dd8db10bba37930f8ba5","slug":"electric-pole-and-fell-into-a-ditch-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158096-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली के खंभे से टकराकर खंती में गिरे बाइक सवार चचेरे भाई, रात भर पड़े रहने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली के खंभे से टकराकर खंती में गिरे बाइक सवार चचेरे भाई, रात भर पड़े रहने से एक की मौत
विज्ञापन
सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग के खितौली मोड़ पर बुधवार रात बाइक सवार चचेरे भाई अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर खंती में जा गिरे। रात भर दोनों खंती में पड़े रहे। इस दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।
कन्हारी के मजरा नगरा निवासी प्रमोद कटियार के भाई का निधन हो गया था। उनका शांंति पाठ बुधवार को था। इस दौरान कुछ सामान कम पड़ जाने पर उनका बेटा नन्हें (25) अपने चचेरे भाई उत्कृर्ष उर्फ मोनू (23) के साथ सवायजपुर बाजार बाइक से गया था। शांति पाठ में शामिल होने आए एक रिश्तेदार की बाइक मोनू चलाकर ले गया था। देर रात तक यह लोग वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान दोनों का कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह नन्हें किसी तरह सड़क पर आया और उसने राहगीर के मोबाइल से पिता प्रदीप को फोन किया। इस पर वह लोग मौके पर पहुंच गए।
इस दौरान पता चला कि खितौली मोड़ पर बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई थी। इसके बाद बाइक समेत दोनों सड़क किनारे खंती में जा गिरे थे। रात भर पड़े रहने के दौरान उत्कर्ष की मौत हो गई। नन्हें को परिजन फर्रूखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई। पुलिस ने उत्कृर्ष के शव का पोस्टमार्टम कराया। उत्कर्ष दूध डेयरी में पिकअप चलवाते थे और दो भाइयों में बड़े और अविवाहित थे। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। बाइक अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
घायल नन्हें के पिता प्रमोद और मृतक के पिता महेश कटियार ने थाना पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। दोनों ने बताया कि रात में जब चचेरे भाई वापस घर नहीं पहुंचे तो उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई। इस दौरान एक का मोबाइल स्विच ऑफ था, जबकि दूसरे का मोबाइल रिसीव नहीं हो रहा था। इन लोगों का दावा है कि यह लोग सवायजपुर कोतवाली में इसकी जानकारी देने गए थे। पुलिस से कहा था कि लोकेशन निकलवाकर जानकारी दिला दें, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। वहीं थानाध्यक्ष का दावा है कि जब जानकारी मिली तो दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो चुके थे। ऐसे में लोकेशन निकल पाना संभव नहीं था।