{"_id":"6ab2b806352ca7e40b095dfe","slug":"elderly-person-injured-in-collision-with-speeding-bike-dies-during-treatment-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157130-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो - 26- भीखम। फाइल फोटो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जरेली गांव निवासी किसान के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आठवें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपनी बेटी की सास की तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जरौली गांव निवासी भीखम (61) खेती करते थे। बेटे मनोज ने बताया कि वह बीते 14 सितंबर को अपनी बेटी सीमा की सास राजरानी की तेरहवीं में शामिल होने भेरिया गांव गए थे। शाम को साइकिल से लौटते समय बूढ़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भीखम को पहले पिहानी सीएचसी और फिर हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भी इलाज कराया लेकिन सुधार न होने पर सोमवार शाम वह उन्हें वापस हरदोई मेडिकल कॉलेज लाए वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी गुड्डी देवी, तीन बेटे और तीन शादीशुदा बेटियां हैं। घटना से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि परिजन की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।