फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight people of adulterated liquor arrested, liquor also recovered

मिलावटी शराब बनाने वाले आठ लोग गिरफ्तार, शराब भी बरामद

Fri, 29 Jan 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Eight people of adulterated liquor arrested, liquor also recovered
पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कासिमपुर पुलिस ने स्वाट और एसओजी टीम के साथ मिलावटी शराब बनाकर बेचने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बड़े पैमाने पर शराब, क्यूआर कोड, रैपर, ढक्कन भी बरामद हुए हैं। 60 हजार रुपये और शराब पहुंचाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन वाहन भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी को मिलावटी शराब बनाकर बेचने के कारोबार की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन

इस पर स्वाट प्रभारी ब्रज किशोर सिंह और एसओजी प्रभारी अरविंद यादव से संपर्क साध कर पूरी जानकारी जुटाई गई। गोपनीय सूचना के आधार पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर खुर्द पुलिया के निकट शुक्रवार तड़के छापा डालकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार किए लोगों में समद मिश्रा उर्फ सर्वेंद्र कुमार मिश्रा निवासी बहुती कला थाना अतरौली, लल्ला निवासी मीननगर कोतवाली संडीला, पंकज और खुशीराम निवासी ग्राम तकिया कोतवाली संडीला, विवेक सिंह निवासी ग्राम बरमोला कोतवाली पिहानी, विनीत मिश्रा निवासी ग्राम ब्रजलालपुर कोतवाली बेनीगंज, वीरेंद्र मिश्रा उर्फ पंडित निवासी मंगलीपुरवा कोतवाली देहात और होरी लाल रावत निवासी ग्राम मुन्नूखेड़ा थाना पारा जनपद लखनऊ शामिल हैं।
इनके कब्जे से 1125 पौव्वा देसी शराब फाइटर ब्रांड, 90 पौव्वा देसी शराब विंडीज ब्रांड, 60 बोतल हरियाणा में बिक्री के लिए अनुमन्य अंग्रेजी शराब, 200 क्यूआर कोड, 200 ढक्कन रेडिको के, 150 रैपर फास्टर के बरामद हुए हैं। 60 हजार रुपये भी उनके कब्जे से मिले हैं।
शराब लाने ले जाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन वाहन भी पुलिस बरामद किए हैं। इस दौरान आबकारी विभाग के सदर के निरीक्षक रामअवध सरोज और संडीला के निरीक्षक दिलीप कुमार वर्मा भी शामिल रहे।

समद पर दर्ज हैं आठ मामले :
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया समद शातिर है। समद के विरुद्ध उन्नाव जनपद के थाना औरास में दो, बांगरमऊ में एक मामला दर्ज है।
इसके अलावा सीतापुर जनपद के रामपुर थाने में, लखनऊ जनपद के सरोजनी नगर में एक-एक मामला दर्ज है। हरदोई जनपद के संडीला कोतवाली में दो, अतरौली में एक और कासिमपुर थाने में भी एक मामला दर्ज है।

बरामद शराब, रैपर और ढक्कन के नमूने सीलबंद। संवाद

बरामद शराब, रैपर और ढक्कन के नमूने सीलबंद। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed