{"_id":"576d7f8e4f1c1b5d48b47f7a","slug":"doctors-expressed-concern-beats-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":" धड़कनें जांच चिकित्सकों ने जताई चिंता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़कनें जांच चिकित्सकों ने जताई चिंता
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
शिविर में जांच करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हृदय रोगियों के लिए वरदान चेरीटेबिल ट्रस्ट के तत्वावधान में गांधी भवन में लगे दो दिवसीय परीक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। मेदांता मेडिसिटी हास्पिटल के कार्डियोलॅाजिस्ट ने मरीजों के दिलों की जांच की। इन्हाेंने शहर में बढ़ रहे ह्दय रोगों पर चिंता जताई। दो दिवसीय परीक्षण शिविर में तीन सैकड़ा मरीजों की जांच कर उचित सलाह दी गई।
गांधी भवन में दो दिवसीय नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर की शुरुआत जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने गुरुवार को की थी। शिविर की शुरुआत के बाद मेदांता मेडिसिटी गुरुगांव के कार्डियोलॅाजिस्ट डा. एके तनेजा और डा. कृष्णा सोनी ने हृदय रोगियों का परीक्षण किया। पहले दिन 147 मरीजों का परीक्षण हुआ। शुक्रवार को दूसरे दिन 153 रोगियों का परीक्षण किया गया। दोनों दिन कुल 300 रोगियों का परीक्षण हुआ।
शिविर में पूर्व में पंजीकृत मरीजों को कार्डियोलॅाजिस्ट ने परीक्षण कर परामर्श दिया। पैरामेडिकल स्टाफ ने उनका वजन, ब्लड प्रेशर और ईसीजी नि:शुल्क किया। ईसीजी पर भूपेंद्र व सुरेंद्र ने परीक्षण किया। साथ ही ईको टेकभनीनियन अमित ने सेवाएं दीं। अनिल और डा. एसएस द्विवेदी ने लोगों का ब्लड प्रेशर जांचा। मरीजों के हृदय की जांच कर वरिष्ठ कार्डियोलॅाजिस्ट डा. एसके तनेजा ने कहा कि शिविर में आए रोगियों के हृदय का हाल देखकर वह चिंतित हैं। सामान्यत: बड़े शहराें में जीवन पद्धति और काम का बोझ लोगों को हृदय का रोगी बना देता है।
विज्ञापन
अब छोटे शहरों में भी ऐसी स्थिति सामने आने लगी है। यह गंभीर स्थिति है। ट्रस्टी अरुणेश वाजपेई ने कहा कि उनकी टीम ने जिले को समय दिया है। इसके लिए वह उनके ऋणी रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी आलोक श्रीवास्तव ने किया। वरदान कर्मियों में अशोक श्रीवास्तव, गिरीश मिश्र, डा. एसएस द्विवेदी, सुयश वाजपेई, सरिता, आलोकिता, अंजली, शिवानी, रीमा, श्रेया, हिमांशु और अंतिमा ने सहयोग दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी केबी अग्रवाल, डा. एपी सिंह, अविनाश गुप्ता, फख्रुल इस्लाम फक्कन, अविनाश चंद्र गुप्ता, करुणा शंकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।