{"_id":"5ebc3ec88ebc3e907e5a7e58","slug":"do-traino-se-aayee-hazaaro-loog-hardoi-news-knp560010444","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार सुबह दो ट्रेनों से जिले में पहुंचे 31 सौ श्रमिक, हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार सुबह दो ट्रेनों से जिले में पहुंचे 31 सौ श्रमिक, हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पंजाब के लुधियाना और चंडीगढ़ से बुधवार सुबह दो स्पेशल ट्रेनों से 3115 श्रमिक हरदोई स्टेशन पहुंचे। स्वास्थ्य टीमों ने गेट पर श्रमिकों की जांच की। इस दौरान 20 श्रमिकों में सर्दी, जुखाम, बुखार के लक्षण मिलने पर जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया।
पंजाब के लुधियाना शहर से पहली ट्रेन 1596 लोगों को लेकर सुबह 3:15 बजे और चंडीगढ़ से 1519 लोगों को लेकर दूसरी स्पेशल ट्रेन सुबह 5.30 बजे हरदोई स्टेशन पहुंची। नोडल अफसर मनु गर्ग, सीएमआई मनीष वाजपेयी व अंबुज मिश्रा की देखरेख में आरपीएफ व जीआरपी समेत अन्य कर्मियों ने श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा बाहर निकाला। स्टेशन के दोनों गेट पर मौजूद स्वास्थ्य टीमों ने ट्रेन से आए सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। एसपी अमित कुमार व एडीएम संजय सिंह की देखरेख में श्रमिकों को बसों से रवाना किया गया। इस दौरान एएसपी ज्ञानंजय सिंह भी मौजूद रहे।
आठ बसों से गृह जनपद भेजे गए 169 श्रमिक
बुधवार सुबह स्पेशल श्रमिक ट्रेनों से आए श्रमिकों में 169 कामगार बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, इटावा, लखनऊ सीतापुर व बहराइच के थे। जांच के बाद रोडवेज की आठ बसों से इन्हें गृह जनपद रवाना किया गया।
विज्ञापन
किराया न लेने पर जताई खुशी
हरदोई। श्रमिकों व उनके परिजनों ने बताया कि पंजाब से हरदोई तक आने के लिए उनसे कहीं कोई किराया व वसूली नहीं की गई। वहीं तहसीलों के क्वारंटीन सेंटर पहुंचे श्रमिकों ने बताया कि बसों से यहां तक आने के लिए भी उनसे किराया नहीं लिया गया है। रोडवेज के एआरएम आरबी यादव ने बताया कि श्रमिकों के लिए विशेष रूप से संचालित की जा रही बसों से उन्हें नि:शुल्क पहुंचाया जा रहा है।